लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। स्व.हरगोविंद वर्मा गन्ना समिति सभागार दि सेक्सारिया शुगर फैक्ट्री बिसवां में आयोजित किया जा रहा 'सृजन महोत्सव- 2025' तीन सत्रों क्रमशः उदघाटन एवं सृजन सरोकार, सृजन संवाद एवं नागरिक अभिनंदन और सृजन के सारथी एवं राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन के रूप में संयोजित होगा। जिसके प्रथम सत्र के सृजन सरोकार सम्मान श्रृंखलान्तर्गत राम मोहन गुप्त अमर को साहित्य सृजन एवं रचनात्मक योगदान के लिए 'सशक्त कलमकार सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक साहित्य सृजन संस्थान एवं सृजन पुस्तकालय बिसवां के संस्थापक व अध्यक्ष तथा ख्यातिलब्ध साहित्यकार संदीप मिश्र सरस, संरक्षक रमेश बाजपेई विरल सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.