सृजन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कर्मा पूजा
जामताड़ा, सितम्बर 23 -- सृजन पब्लिक स्कूल, पालबागान, मिहिजाम में प्रकृति, संस्कृति एवं भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक कर्मा पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से कर्मा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कर्मा पर्व से जुड़ी लोकपरंपराओं, गीतों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकृति संरक्षण, आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा तिवारी ने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: पारंपरिक उल्लास व श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.