सृजन थीम पर भव्य प्रदर्शनी, छात्रों के 100 से अधिक प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र
उरई, फरवरी 26 -- जालौन, संवाददाता। एनएसटी स्कूल में सृजन थीम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, कौशल और नवाचार का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा 100 से अधिक रचनात्मक एवं अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इनमें विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक जागरूकता तथा प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र बाजपेई जालौन व अभिभावक के अलावा समाजसेवी एवं अनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.