बेगुसराय, अगस्त 23 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को दो केंद्रों पर किया गया। 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। मिडल स्कूल सिमरिया के केंद्र पर मध्य स्तर के 162 और माध्यमिक स्तर के 70 परीक्षार्थी शामिल हुए। मिडल स्कूल फजिलपुर केंद्र पर मध्य स्तर के 139 एवं माध्यमिक स्तर के 43 परीक्षार्थी शामिल हुए। सिमरिया केंद्र के केंद्राधीक्षक विश्वंभर सिंह एवं फजिलपुर केंद्र के केंद्रधीक्षक कैलाश सिंह थे। फजिलपुर केंद्र पर परीक्षा नियंत्रक विनोद बिहारी, वीक्षक के तौर पर संजीव फिरोज, सोनू कुमार, अजीत कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, शिवम कुमार, गुलशन कुमार, जितेंद्र कुमार झा, कृष्ण मुरारी, अमन कुमार गौतम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा, विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमार एवं गौरव कुमार ...