औरंगाबाद, मार्च 31 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर पथ स्थित सूही मोड़ के पास सोमवार को हुए बस और हाइवा की टक्कर मामले में पुलिस पदाधिकारी मो. इस्तखार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को सुबह दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से इलाज के लिए कुटुंबा अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर एक बस और एक हाइवा क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों के चालकों द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि दोनों वाहनों के अज्ञात चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...