महोबा, जनवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। नए साल के आगाज के साथ ही प्रशासन ने पर्यटन विकास को लेकर किए जा रहे कार्यो को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ सूर्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए यहां सुंदरीकरण को लेकर किए जाने वाले कार्यो का मैप तैयार कराया। अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। सूर्य मंदिर के पास स्थित रहेलिया तालाब के सुंदरीकरण को लेकर निर्देश दिए।प्रशासन ने सूर्य महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सहित अन्य अधिकारियों के साथ सूर्यकुंड पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सूर्य कुंड यहां की विरासत है। जिसके सुंदरीकरण के लिए कार्य कराए जा रहे है। रहेलिया तालाब में घाटों का निर्माण कराने सहित सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.