सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
चतरा, मई 25 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि । कैंडी नगर पंचायत भवन परिसर में रविवार की रात दीपक राम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डोहरा आहर के समीप भव्य एवं सुंदर सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा करना था। बैठक में गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे एवं सभी ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर मंदिर निर्माण कराने का संकल्प लिया। इस दौरान मंदिर की लागत और बनावट पर चर्चा करते हुए कमिटी का गठन किया गया। अगली बैठक आगामी रविवार को तय की गई है, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अशोक राम,कुंदन सिंह,प्रिंस रॉय,निकेश पाण्डेय ,सुबोध राम इत्यादि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.