गढ़वा, जनवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बाजार स्थित सूर्य मंदिर नदी तट पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने 15वें वित्त आयोग की निधि से एक लाख 96 हजार रुपये की लागत से बनने वाले घाट का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि भगवान सूर्य देव की इस पावन स्थली पर घाट का निर्माण कराना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि यह घाट केवल एक कंक्रीट संरचना नहीं, बल्कि छठ व्रतियों की सेवा, आस्था और स्वच्छता के संकल्प का प्रतीक होगा। उनका उद्देश्य है कि आगामी छठ पूजा में श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर तट उपलब्ध हो। स्थानीय व्यवसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.