सूर्य भूषण कुमार बने सीनियर राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक
मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सूर्य भूषण कुमार ने सीनियर राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त की। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को लखनऊ में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सूर्य भूषण कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की और मधुबनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। मधुबनी के कशेरा पोखर, वार्ड-12 निवासी सूर्य भूषण कुमार, राम चन्द्र साह एवं श्रीमती सीमा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा से ही शतरंज में रुचि विकसित की और अपने बड़े भाई अजय कुमार से प्रेरित होकर निरंतर अभ्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.