मेरठ, मार्च 29 -- शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल हापुड़ अड्डा चौराहे के पास स्थित सूर्य प्लाजा में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल की दुकानों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लाजा में स्थित मोबाइल की पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ हापुड़ अड्डा स्थित सूर्य प्लाजा में शनिवार देर रात 1:00 बजे खान मोबाइल गैलरी में शॉर्ट सर्किट के चलते शुरुआत में दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसे पहले सामान्य समझा गया। लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आसपास की चार और दुकान नेशनल मोबाइल , एके गैलरी प्वाइंट, राहुल, ओम गैलरी दुकान भी आग की चपेट में आ गई।घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.