सूर्य प्रताप मर्डर में मुख्य आरोपी पर एनएसए लगा
वाराणसी, जुलाई 30 -- शिवपुर, संवाद। यूपी कॉलेज के छात्र सूर्यप्रताप सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई। एसीपी कैंट, एडीसीपी वरुणा जोन और डीसीपी वरुणा जोन की रिपोर्ट पर डीएम ने मुख्य आरोपी पर एनएसए लगाने का आदेश दिया। बता दें कि 20 मार्च को यूपी कॉलेज परिसर में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में उसके सहपाठी मंजीत चौहान और अनुज सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को जेल भेज दिया गया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। उसने जमानत पर छूटने का कई बार प्रयास किया। आशंका है कि जेल से बाहर आने पर वह आतंक का पर्याय बन सकता है। यही वजह है कि उसके ऊपर एनएसए लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.