रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। रांची फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश की ओर से बुधवार को डोरंडा स्थित शिशु सदन में बैठक हुई। बैठक में शहर के 53 वार्डों के सदस्यों ने पूर्ण कमेटी को भंगकर नई कमिटी के गठन को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह को रांची जिला महानगर का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, जितेंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष और केशव कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष सभी नए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द समन्वय स्थापित 51 सदस्यीय कमेटी का गठन करें। अपने संबोधन में कहा कि महानगर के सभी सदस्यों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर त्वरित करवाई के साथ होगा। साथ ही सरकार द्वारा विलंबित भुगतान, अनियमित खा...