उरई, मई 19 -- उरई। संवाददाता जेठ के महीने में गर्मी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम इतना गर्म है कि लोगों में बेचैनी का माहौल है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही पूरे दिन कड़ी धूप के साथ गर्माहट बनी रही। इससे लोगों की हालत खराब रही। बंदी का दिन होने से बाजारों में लगभग सन्नाटा रहा। जो लोग निकले, उन्होंने रास्ते में पेड़ों की छांव में रुक कर राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार रहा।मंगलवार का दिन भी तपन भरा रहा। सुबह आठ बजे से ही कड़ी धूप रही और दोपहर को जब सूर्य की किरणों ने तेवर दिखाए तो लोग मानो बिलबिला गए। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान स्थिति यह थी कि आसमान से आग बरस रही थी। हालांकि मंगलवार बंदी का दिन होने से शहर के लगभग सभी ...