गया, फरवरी 2 -- प्रखंड क्षेत्र के रौना पंचायत अंतर्गत शंकर बिगहा गांव में मंगलवार को आयोजित होने वाले श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर जलभरी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ को लेकर गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित जल स्रोत तक जाएगी। यह महायज्ञ अयोध्या से पधारे नंद गोपालाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...