बिजनौर, जून 10 -- नेहरू स्पोट्र्स स्टेडियम बिजनौर में वॉकिंग के पश्चात गोविंदा मॉर्निंग क्लब बिजनौर के सदस्यों ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग विषय पर चर्चा करते हुए कर्मचारी नेता राकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हमारे ऋषि मुनियों की धरोहर योग के महत्व को समस्त विश्व को समझाते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सहमत किया। किंतु इस योग दिवस में आसनों में सर्वश्रेष्ठ आसन सूर्य नमस्कार जिसमें स्वयं में 12 आसन सम्मिलित है को सम्मिलित न करना उचित नहीं है। कहते हैं यदि अकेला सूर्य नमस्कार ही कर लिया जाए तो और किसी अन्य आसन करने की आवश्यकता ही नहीं है । सूर्य नमस्कार एक ऐसा आसन है जो मस्तिष्क और शरीर दोनों को लाभ पहुंचाता है इसके अभाव में वास्तव में योग अपूर्ण है अत: हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि सूर्य नमस्का...