गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में स्वामी विवेकानन्द जयंती 12 जनवरी से महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक जिले में एक माह का सूर्य नमस्कार अभियान आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा सूर्य नमस्कार को दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाना है। यह अभियान स्वस्थ शरीर-स्वस्थ समाजकी अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि सूर्य नमस्कार अभियान केवल एक योग कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जागरूकता आंदोलन है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, तनाव में कमी तथा मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं ऊर्जा स्तर में सुधार होता है। आयुष विभाग इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, मित्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.