बरेली, मई 18 -- बरेली। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैंकों के कम लोन देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि बैंक में कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित न छोड़ा जाए। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिया कि सभी बैंकों में एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाए। स्वीकृत और वितरित लोन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। अगर लोन देने में कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस और बीएसए से कहा कि पीएम सूर्य घर का लाभ लेने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाए। सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार, पी.ओ डूडा रामजनम यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...