बगहा, फरवरी 22 -- लौरिया। प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने किया ।बैठक में जीआरएम बगहा के साकेत सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा बिहार सरकार ऊर्जा विभाग के सहयोग संचालित है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को भारत सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये तक का अनुदान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में सोलर सिस्टम स्थापना के 14 दिनों में चला जाता है,साथ ही 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम हेतु आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से बिना आय प्रमाण पत्र के 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.