सूर्य घर योजना का उठाएं लाभ, बचेगा बिजली खर्च
बगहा, सितम्बर 19 -- बगहा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शनिवार को बगहा दो प्रखंड परिसर में शिविर लगाया गया। लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के फायदे व सब्सिडी की जानकारी दी गई। विद्युत तकनीशियन संजय कुमार, उपेंद्र कुमार और संजय गोड ने बताया कि एक किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसी तरह दो किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर केंद्र सरकार से 60 हजार और बिहार सरकार से 20 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.