नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Surya Gochar 17 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का सिंह गोचर 17 अगस्त 2026 को होगा। 17 अगस्त को सूर्य सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर सिंह राशि में आएंगे और 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं, इस तरह से एक साल बाद सूर्य सिंह राशि में आएंगे। सूर्य के अपनी स्वराशि सिंह में आने का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी राशियों पर पड़ेगा।ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, सामाजिक प्रतिष्ठा, पिता और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य अपनी राशि सिंह में आते हैं, तो उनके प्रभाव में वृद्धि हो जाती है। इस समय वह अधिक प्रभावशाली होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य का सिंह गोचर चार राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है। जानें इन राशियों के बारे में...