गिरडीह, अप्रैल 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के कुशवर गांव में सोमवार सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ ही गांव में आयोजित चार दिवसीय डलिया पर्व का समापन हो गया। श्रद्धालु व्रतियों ने गांव के पास अवस्थित अखरियातरी नदी में भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया। अर्ध्य देने के बाद विधिवत डलिया पूजा करने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर जमाहिर यादव, टेकनारायण यादव, मनीजर यादव, मोहन यादव, छोटेलाल यादव, निर्मल यादव, भुवनेश्वर यादव आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...