फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा औरउल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय इस पावन पर्व का विधिवत समापन हो गया। स्मार्ट सिटी में बुधवार के तड़के सुबह से ही छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा, विश्वास और भक्ति भाव से भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। पूर्वांचाल सेवा समिति द्वारा चैत छठ पूजा सेक्टर-29 में आयोजित की गई थी। इसके अलावा जिले से होकर गुजर रही यमुना नदी के तटों के अलावा भोजपुरी अवधी समाज द्वारा बनाए गए घाटों पर भी व्रतियों ने श्रद्धा के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस प...