नई दिल्ली, जुलाई 30 -- शुक्र ने सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब भी शुक्र अपना नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर हर एक राशि पर देखने को मिलता है। शुक्र धन, वैभव, सुख-सुविधाओं और प्रेम के कारक माने जाते हैं। ऐसे में कुछ राशियों को इसका सुख मिलता है तो वहीं कुछ को इन्हीं से जुड़े नुकसान भी देखने को मिलते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद अब तीन राशियों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। अबसे लेकर 11 अगस्त तक कर्क, मकर, कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।शुक्र की स्थिति शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर कर रहे थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संबंध सूर्य ग्रह से है। इस नक्...