नई दिल्ली, जून 1 -- Mangal nakshatra gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल नक्षत्र परिवर्तन को एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना गया है। साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास के कारक मंगल 16 जून को कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और 5 जुलाई तक इसी नक्षत्र में संचरण करेंगे। मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को भी प्रभावित करेगा। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल का गोचर मेष समेत 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय इन भाग्यशाली राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।यहां जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-1. मेष राशि- मंगल का कृत्तिका नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के...