सीवान, मार्च 26 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ को लेकर नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न छठघाट पर उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ साथ चार दिवसीय महा छठ पर्व बुधवार की सुबह संपन्न हो गया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे पहुंच अर्घ्य देने की तैयारी में दिखे। जैसे ही सूर्योदय हुआ व्रतियों ने अर्घ्य देना शुरू कर दिया। इसके पहले मंगलवार की शाम में भी डूबते सूर्य का व्रतियों ने अर्घ्य दिया था। जहां गरीब दास घाट, शिवालय घाट, खुदी बाबा घाट सहित अन्य सभी छठ घाटों पर महापर्व को ले भक्ति गीत गूंजते रहे। हर जगह छठी मइया की गीत बज रहे थे। वहीं व्रतियों के परिजन पूजन सामग्री लेकर सभी घाट पर जाते रहे। उनके साथ बांस का दउरा व टोकरी, बांस व पीतल का सूप, लोटा, थाली, पीतल के गिलास, चावल, लाल सिंदूर, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.