गाजीपुर, मार्च 13 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना स्थित हथौड़ा गांव में भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्वकप जीत के बाद खुशी का माहौल है। गुरुवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल गांव पहुंचे और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के दादा विक्रमा यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। एमएलसी चंचल ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल अपने परिवार और गांव बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। एमएलसी ने फोन पर भी सूर्यकुमार यादव से बात कर उन्हें विश्वकप जीत की बधाई दी। उन्होंने गांव में सूर्यकुमार यादव के नाम से प्रवेश द्वार बनाने, मुख्य मार्ग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.