वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 9 -- टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम की जीत पर रविवार रात काशी जश्न में डूब गई। होली और दीवाली एक साथ मनी। उत्साहित लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी की इजहार किया। ढोल-नगाड़े की धुन पर देर रात तक थिरकते नजर आए। सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालकर भारत-माता के जयकारे लगाए। आतिशबाजी की। फाइनल मैच का लुत्फ लेने को पहले से ही काशीवासियों ने तैयारी कर रखी थी। अवकाश का दिन होने के कारण लोग टीवी स्क्रीन के सामने शाम से ही बैठ गए। कुछ बड़े प्रतिष्ठान भी खुले थे, जहां एलईडी स्क्रीन लगी थी। पहले भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी पर जश्न मनाया। इसके बाद जैसे-जैसे न्यूजीलैंड की टीम के विकेट गिरते गए, जीत की खुशबू आती गई। जीत पर मुहर लगते ही घरों में लोग नाचने लगे। सड़कों पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर खुशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.