वाराणसी, जून 14 -- Surya gochar 2026 : सूर्यग्रह वृषभ से मिथुन राशि में 15 जून को दिन में 12 बजकर 53 मिनट से प्रवेश करेंगे। वह 16 जुलाई को रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य संक्रांति के दिन सूर्य, चंद्र, बुध-मिथुन राशि में, मंगल-मेष, गुरु और शुक्र- कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ तथा केतु-सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य संक्रांति के समय मिथुन राशि में मौजूद चंद्र और बुध मिलकर उथल पुथल मचाएंगे।मिथुन राशि का सूर्य मेष, सिंह, कन्या एवं मकर राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचाने वाला भी सिद्ध होगा। यहां आप पढ़ें कि इस राशि का क्या असर होगा। इसका मौसम पर क्या असर होगा और आम लोगों पर क्या असर होगा, इससे आप आसानी से समझ सकते हैं।मौसम में क्या होगा परिवर्तन ? ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री ने बताया कि सूर्य गोचर के समय ग्रहों के योग ...