बांदा, मई 14 -- बांदा। राजस्थान की तरफ से आ रही पश्चिमी गर्म हवाएं और मौसम में नमी की कमी हो जाने से जनपद एक बार फिर गर्मी व लू की चपेट में है। गुरुवार को अधिकतम 44 डिग्री तापमान और सूरज की तेज गर्मी में धरती तवे की तरह तपी। राहगीर दोपहर में बाहर निकले तो लू के थपेड़ों ने उन्हें बेहाल किया। मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह भर तक गर्मी जिलेवासियों को सताएगी। बीच-बीच में बदली व तेज आंधी गर्मी से कुछ राहत दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई का पहला सप्ताह काफी राहत भरा रहा, पर अब गर्मी फिर प्रचंड हो रही है। पिछले चार दिनों में दिन का तापमान 35 से बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तल्खी ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए। लोग सिर में अंगौछा बांधकर या छाता लेक...