उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव, संवाददाता। सूर्य की तपिश से अधिकतम पारा 1.1 और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस उछला। जनपद में सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र सबसे गर्म रिकार्ड किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 45.25 रिकार्ड किया गया। हवा की औसत गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी औसत 52 प्रतिशत थी।मौसम का मिजाज लगातार गर्म होने से आमजनजीवन की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। सुबह से ही तल्ख धूप लोगों को घरों में रहने को विवश कर रही है। बहुत जरूरी होने पर ही मुंह ढककर बाहर निकलते हैं। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं ने किया बेहाल, रात भी हो रही गर्म शनिवार को क्रमश: 44.6 और 29.3 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में जनपद में सिकंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.