सूर्य की तपिश से झुलस रहे शरीर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने
आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में नौतपा के दूसरे दिन यानि मंगलवार को भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि सोमवार शाम बदले मौसम और रात में चली आंधी ने उमस से थोड़ी राहत दिलाई। पछुआ हवा के असर से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और तपिश के कारण दोपहर तक सड़कें तवे की तरह तप रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। गर्म हवा के कारण कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इंसानों के साथ पशु-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.