सूर्य की तपिश से झुलसा शरीर
आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ दिनों तक राहत देने के बाद मौसम के तेवर फिर सख्त होने लगे हैं। सूरज की तपिश फिर लोगों को झुलसाने लगी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के चलते दिहाड़ी मजूदरों के साथ ही किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह सूरज के निकलते ही तपिश बढ़ने लग रही है। दोपहर में गर्मी की हालत यह है कि लोगों को घर और बाहर कहीं चैन नहीं मिल रहा। दोपहर में तेज धूप के चलते तप रहीं सड़कों पर निकलना दुश्वार हो जा रहा है। भीषण गर्मी से पशु-पक्षी से लेकर इंसान तक बेहाल हैं। अप्रैल माह में हर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.