आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। बारिश के बाद आसमान से उगल रही आग और लू के थपेड़ों से लोग झुलस जा रहे हैं। भीषण गर्मी और लू की तपिश से इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी परेशान हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ ही रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम पारा एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जबकि न्यूनतम पारा स्थिर रहा।जून माह में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हर दिन जिले का तापमान बढ़ता जा रहा है। बीते गुरुवार को मौसम परिवर्तित हो गया। गुरुवार की भोर में हुई तेज आंधी पानी के चलते मौसम सुहावना हो गया था। दूसरे दिन ही सुबह से निकली तेज धूप ने मौसम में गर्माहट ला दिया था। गुरुवार की अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया, जबकि न्यूनतम पारा स्थिर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...