भदोही, मई 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में गर्मी ने फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी थी। लेकिन शुक्रवार को मौसम अचानक बदला तो लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे। सुबह आठ बजे धूप इतना तेज हुआ कि लोग पसीना-पसीना होने लगे। सुबह दस बजते ही सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई। अत्यधिक जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे। जलती और चुभती गर्मी से अत्यधिक दिक्कत का सामना झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को करना पड़ रहा है। दोपहर में सूर्यदेव के ताप से तापमान 34.6 पार पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज कि गया। धूप से बचाव को लोग गमछा से सिर ढंककर बाहर निकले। लू से बचाव को लोग गन्ना रस, सत्तू, आम पना एवं दही-मठ्ठा का खूब सेवन कर रहे हैं। बाजार में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.