सूर्य किशोर शर्मा अध्यक्ष, अजीत पांडेय महामंत्री
गोंडा, अगस्त 22 -- गोण्डा। यूपी फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा गोण्डा का चुनाव शनिवार को कृषि विभाग के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राम रंग चौबे व सहायक चुनाव अधिकारी संजीव द्विवेदी की देखरेख में सत्य नारायण तिवारी की उपस्थिति में और पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष सूर्य किशोर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शरद चन्द्र मिश्र व जन्मेजय सिंह, महामंत्री अजीत कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद, संयुक्त मंत्री योगेश सिंह व प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रचार मंत्री मुकुट मणि सिंह तथा कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। राम रंग चौबे को संरक्षक बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.