नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में जाएंगे। सूर्य का कुंभ राशि में जाना थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी का कारण है सूर्य का राहु के साथ मिलना। सूर्य अपने पुत्र की राशि में जा रहे हैं, इस राशि में पहले से राहु विराजमान हैं। अभी की बात करें तो सूर्य अभी मकर राशि में विराजमान है। सूर्य का शनि की कुंभ राशि में जाना कई राशियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा।यहां हम आपको बताएंगे कि इसका असर कहां होगा और शुरू की 6 राशियों मेष से लेकर कन्या तक राशियों की लाइफ में क्या बदलाव आएंगे-सूर्य गोचर का कहां कैसा असर ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्य का परिवर्तन जो कुंभ राशि में हो रहा है, यह परिवर्तन जनमानस के लिए थोड़ा मध्यम है क्योंकि सूर्य राहु के साथ संयोग करेगा और वहां पर बैठा हुआ बुध भी संयोग में आएगा...