नई दिल्ली, मई 3 -- 11 मई को सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कृत्तिका नक्षत्र को सूर्य से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस बदलाव को खास माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य को पद, पहचान, ऊर्जा और नेतृत्व का ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब यह अपने ही नक्षत्र में आते हैं, तो कुछ राशियों के लिए इसका असर ज्यादा साफ दिखता है। इस बार भी चार राशियों के लिए यह समय बेहतर रहने की बात कही जा रही है। सूर्य 11 मई से लेकर 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान काम, पैसा और पहचान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि हर किसी के लिए असर अलग हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों को इसका फायदा जल्दी दिख सकता है।मेष राशि- फायदा होने के योग हैं मेष राशि वाल...