जामताड़ा, अप्रैल 26 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघर गांव में रविवार को आस्था, परंपरा और कठोर व्रत-नियमों के साथ तीन दिवसीय सुर्याहू पूजा विधिवत संपन्न हो गई। यह पूजा स्थानीय ग्रामीण समाज की प्राचीन परंपराओं से जुड़ी है, जिसमें प्रकृति, सूर्य और ग्राम देवताओं की आराधना की जाती है।इस पर्व की खास बात यह रही कि श्रद्धालुओं ने पूरे नियम और निष्ठा के साथ निर्जल और निराहार उपवास रखा। श्रद्धालु वरुण गोराई, सुभाष गोराई, रीता गोराई, सुनील गोराई, भाग्लू गोराई एवं लतिका गोराई ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में व्रती शुद्धता, संयम और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हैं।पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सूर्य देव की उपासना की गई, ताकि गांव में सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि बनी रहे। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.