गोपालगंज, जून 4 -- गोपालगंज। सूर्योदय के साथ शुरू हुई तपिश ने गुरुवार को लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह भी पढ़ें- 38 डिग्री तापमान में 45 डिग्री गर्मी का अहसासतापमान में वृद्धि दोपहर में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिक उमस और गर्मी का असर दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। आर्द्रता 41 प्रतिशत रहने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। तेज धूप और नमी के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।बाजार में सन्नाटा भीषण गर्मी का असर जनजी...