धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। सूर्या हाइलैंड सिटी के गणेशा हाउस में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जयंती मनाई गई। संध्या समय भक्ति-भाव से ओतप्रोत आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के पश्चात सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भूतपूर्व महाप्रबंधक (औद्योगिक) डॉ हरेंद्र किशोर उपस्थित थे। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार, डॉ भक्ति सिंह, नवीन कुमार, हरेराम शर्मा, अरुण झा एवं पुनीता शर्मा आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन पूरे कार्यक्रम में सूर्या हाइलैंड सिटी के निवासियों का उत्सा...