नई दिल्ली, जून 6 -- गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन की अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को कनावनी स्थित जामिया खुल्फा-ए-राशिदीन मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। इससे पहले खोड़ा क्षेत्र के दो अवैध मदरसों पर सील लगाने के साथ डासना स्थित मदरसा जमींदोज किया जा चुका है। खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले 17 साल के छात्र सूर्या को असद ने बकरीद के दिन चाकू घोंप दिया था। अगले दिन उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही खोड़ा में तनाव बना हुआ है। असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था, जबकि उसके पिता नवाब समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। हत्याकांड के बाद असद का मकान और खोड़ा में दो मदरसों को सील किया गया था।‌ डासना स्थित मदरसा ध्वस्त बुधवार को प्रशासन ने डासना स्थित म...