सूर्या हत्याकांड: लोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
गाज़ियाबाद, जून 3 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। सूर्या हत्याकांड के बाद जिले में अवैध संस्थान व अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए अभियान में बुधवार को लोनी में भी बुलडोजर चला। राशिद अली गेट में रोड पर दुकान के सामने कब्जा कर रखे गए सामान को जब्त कर दुकानों के सामने लगे टीन को जेसीबी मशीन की सहायता से उखाड़ दिया। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी लोनी दीपक कुमार ने मंगलवार को पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ लोनी के राशिद अली गेट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दुकान के सामने रोड पर रखे सामान को जब्त कर और टीन शेड को जेसीबी मशीन की सहायता से उखाड़ा गया। दुकानदारों ने रोड पर रखे सामान को हटाकर दुकानों को बंद कर दिया। उपजिलाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.