गाज़ियाबाद, जून 6 -- कनावनी और लोनी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई, मोदीनगर की दुकानें खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया ट्रांस हिंडन/मोदीनगर, संवाददाता। खोड़ा में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड के बाद शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। शनिवार को कनावनी और लोनी स्थित दो मदरसे सील किए गए। वहीं, मोदीनगर में मस्जिद के साथ बनीं 14 दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए। दुकानदारों पर दो करोड़ 22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन का ताबड़तोड़ ऐक्शन, एक और मदरसा सीलखोड़ा में हत्या की घटना खोड़ा के नवनीत विहार में 17 वर्षीय छात्र सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि उसके पिता नवाब समेत चार आरोपी जेल में हैं। शनिवार दोप...