सूर्या सावन किंग और सुप्रिया सिंह बनीं सावन क्वीन
धनबाद, अगस्त 23 -- राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव सह निदेशक डॉ. आरएन चौबे और मजिस्ट्रेट सुरेंद्र तांती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में एमएड, बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद प्रशिक्षु सूर्या को 'सावन किंग' और सुप्रिया सिंह को 'सावन क्वीन' चुना गया। डॉ. आरएन चौबे और डॉ. निलेश कुमार सिंह ने सावन के सांस्कृतिक व प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. अरविंदर कौर, डॉ. अल्बिना कछप, डॉ. सिम्पल और डॉ. अमिता कुमारी सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीएन इंटर कॉलेज में मना सावन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.