सूर्या मर्डर केसः खोड़ा में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसे सील, तीसरे पर कार्रवाई की तैयारी
गाजियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से चल रहे दो मदरसों को सील कर दिया। एक और मदरसा सील करने की तैयारी है। प्रशासनिक टीम ने लोकप्रिय विहार स्थित मदरसा रहमानिया अरबिया कासिम-उल-उलूम और बीरबल मोहल्ले में संचालित सुल्तान अलाफरीन मदरसे को सील कर नोटिस चस्पा किया। दोनों मदरसों के विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। मदरसा रमानिया अरनिया पासीमूल उलूक पर भी कार्रवाई की तैयारी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि तीनों मदरसे जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मान्यता के बिना चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- सूर्या के परिवार के एक सदस्य को प्रशासन ने दी नौकरी, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र11 बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.