चेन्नई, फरवरी 25 -- भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को स्वीकार किया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उनकी टीम पर दबाव रहेगा लेकिन इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी इससे निपटने में सफल रहेंगे। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 76 रन से हारने के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के बाद भारत रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेलेगा।'अगर हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो.' कोटक ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''विश्व कप भारत में खेला जा रहा है इसलिए दबाव और उम्मीद होना स्वाभाविक है। मेरा मानना है कि आप कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलें दबाव महसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.