जौनपुर, जून 2 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के विरोध में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सूर्या चौहान की हत्या अत्यंत निंदनीय एवं दु:खद घटना है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- हिंदू युवक की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन ज्ञापन सौंप...