गाजियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस कांड समेत अन्य का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर किए गए ट्वीट में लिखा- "ये उप्र की कानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है।" इसके साथ ही गृह मंत्रालय को लेकर तंज भी कसा है। जानिए पूर्व सीएम ने किन हत्याकांड का जिक्र किया है।क्या गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है? अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने अपने एक्स ट्विट में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए हत्याकांड का जिक्र किया है। इसके साथ ही यूपी सरकार पर तंज भी कसा है। उन्होंने लिखा- "पश्चिमी उप्र में एशियन गेम्स में चयनित पैरा एथलीट चिराग त्...