गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। सूर्या हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने वाले हिंदू रक्षा दल के खोड़ा नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। खोड़ा निवासी सोनू शर्मा ने बताया कि 28 मई को हुए सूर्या हत्याकांड के बाद से ही वह लगातार पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोप है कि कुछ दिन से यूसुफ नाम के इंस्टाग्राम खाते से उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस टीम इंस्टाग्राम आईडी का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...