नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चा होने लगी। इस चर्चा की शुरुआत मोहम्मद कैफ ने की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम का भविष्य का कप्तान बनाने के विचार का पुरजोर समर्थन किया है। कैफ का मानना है कि संजू के पास वह अनुभव और मानसिक ठहराव है, जो एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान के लिए सबसे जरूरी गुण होता है। उन्होंने संजू की संभावनाओं पर बात करते हुए स्पष्ट रूप से कहा, "संजू ही कप्तान बन सकते हैं व्हाई नॉट, क्योंकि मुझे लगता है कप्तान वही अच्छा होता है जिसने दुनिया देखी हुई है।" कैफ के अनुसार, किसी नए खिलाड़ी को सीधे कप्तानी सौंपना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त कठिन परिस्थितियों का सामना नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.